Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing ताजपोशी के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने मंच से भरी हुंकार, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह का नहीं लिया नाम
After the coronation, Navjot Singh Sidhu roared from the stage

ताजपोशी के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने मंच से भरी हुंकार, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह का नहीं लिया नाम

चंडीगढ़ : आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभाली ली है. ताजपोशी के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया. अमरिंदर सिंह ने मंच से सिद्धू को बधाई दी. लेकिन सिद्धू ने एक बार भी कैप्टन का जिक्र नहीं किया. हालांकि सिद्धू ने किसानों के मुद्दे से लेकर ड्रग्स के मुद्दे पर बात रखी.सिद्धू ने कहा, ‘मैं सबका आशीर्वाद लेकर सभी को साथ लेकर चलूंगा. मैं सरेआम कहता हूं मेरी चमड़ी मोटी है. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे सिर्फ एक ही चीज का जुनून है कि पंजाब कैसे ऊपर उठेगा.’

सिद्धू ने कहा, ‘आज मैं सारे पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रधान बन गया. आज मसला किसानों का है, मसला टीचर्स का है, मसला डॉक्टर्स का है. मसला इन सभी लोगों का है. जब तक इनका मसला हल नहीं हो जाता, जब तक ये औहदा बेकार है. मेरे पिता स्वातंत्रता सेनानी थे. मैं उनके खून का वारिस हूं. मुझे अपने पिता के दर्द का अहसास है. आज लोगों के हक की लड़ाई लड़नी है.’

बता दें, सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच पिछले कुछ समय से टकराव की खबरें आ रही थी. पिछले करीब चार महीनों में पहली बार सिद्धू और सिंह ने आज एक-दूसरे से मुलाकात की. अमृतसर (पूर्व) के विधायक सिद्धू ने पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के मामले के लिए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था. मुख्यमंत्री ने सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का भी विरोध किया था और कहा था कि जब तक सिद्धू उनके खिलाफ अपमानजनक ट्वीट के लिए माफी नहीं मांगेंगे वह उनसे नहीं मिलेंगे

 


Leave a Reply