Latest news
जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई की तस्वीर आई सामने

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई की तस्वीर आई सामने

पंजाब : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई की तस्वीर पहली बार सोशल मीडिया पर नज़र आई है। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने तस्वीर को सिद्धू के ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और साथ ही उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।

सिद्धू मूसेवाला ने माता-पिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में मूसेवाला के माता-पिता ने पहली बार छोटे बेटे की तस्वीर और एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। पोस्ट में मूसेवाला के माता-पिता ने लिखा है- ‘नजर में एक खास गहराई है, जो हमारे जीवन के हर सच को समझ लेती है, चेहरे की मासूमियत और शब्दों से परे एक अनमोल रोशनी, जो हमेशा एहसास दिलाती है कि नम आंखों से जिस चेहरे को शाश्वत को सौंपा गया था, वो वही है अकाल पुरख की कृपा और सभी भाइयों और बहनों की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद, हम एक छोटे रूप में फिर से आ रहे हैं।’

मूसेवाला के माता-पिता के इस पोस्ट पर अब उनके फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। फैंस इस फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। सिद्धू के फैंस की खुशी का ठिकान ही नहीं है। वो इस तस्वीर को देखकर काफी खुश है। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा है, ‘सिद्धू इज बैक’ और एक यूजर ने लिखा- ‘ऑनली सिद्धू मूसेवाला’।


Leave a Reply