Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG BREAKING : खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार , पंजाब में Internet बंद , लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
BIG BREAKING: Khalistan supporter Amritpal Singh arrested by police, Internet shut down in Punjab, appeals people to maintain peace

BIG BREAKING : खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार , पंजाब में Internet बंद , लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

पंजाब न्यूज़ : वारिस पंजाब दे के प्रमुख व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।फिलहाल अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।बता दे पंजाब पुलिस की करीब 60 गाड़ियां अमृतसपाल सिंह के पीछे लगी हुई थी, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद काबू कर लिया है। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने अमृतसपाल सिंह के 6 साथियों को गिरफ्तार कर मैहतपुर के थाने में ले आई, जिसके बाद थाने को सील कर दिया गया।

आपको बता दे पंजाब भर में मोबाइल इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कल दोपहर 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी हो गए है। राज्य के हालात खराब ना हो जिस कारण उक्त फैसला लिया गया है। वहीं पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

गौरतलब है कि अमृतसर के अजनाला थाने पर गत 23 फरवरी को खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े हजारों लोगों ने हमला कर दिया था। हाथों में बंदूकें और तलवारें लहराते हुए भारी इकट्ठ में अजनाला थाने के बाहर पहुंच गया था, जो अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। हालात को काबू में रखने के लिए पंजाब पुलिस ने आरोपी को रिहा करने का ऐलान किया था।


Leave a Reply