Latest news
डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला

India Living News

Hot News
You are currently viewing हेराफेरी कर 600 यूनिट से कम रीडिंग दर्ज करने पर बड़ी कार्यवाही , पॉवरकॉम ने जालंधर और लुधियाना के 22 मीटर रीडर, सर्कल-जोनल मैनेजर को किया बर्खास्त
Powercom launches 'Special Drive' to crack down on electricity theft

हेराफेरी कर 600 यूनिट से कम रीडिंग दर्ज करने पर बड़ी कार्यवाही , पॉवरकॉम ने जालंधर और लुधियाना के 22 मीटर रीडर, सर्कल-जोनल मैनेजर को किया बर्खास्त

पंजाब : पंजाब में बिल माफी के लिए हेराफेरी का मामला सामने आया है। पॉवरकॉम ने मीटर रीडिंग गलत दिखाकर 600 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ दिलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी अनुसार पावरकॉम ने 22 मीटर रीडर, सर्कल मैनेजर और एक जोनल मैनेजर को बर्खास्त कर दिया है। मीटर रीडरों में 2 लुधियाना और बाकी जालंधर के हैं। पावरकॉम के एनफोर्समेंट विंग ने लुधियाना और जालंधर सर्किल के आउटसोर्स मीटर रीडरों की कारगुजारी की जांच की थी। जिसमें यह गड़बड़ियां पकड़ी गई।

बता दे पंजाब में 600 यूनिट तक बजली फ्री है , इसके ऊपर अगर एक भी यूनिट आया तो उपभोक्ता को पूरा बिल जमा करवाना पड़ता है। बर्खास्त मीटर रीडर उपभोक्ता से सांठ गाँठ कर बिल रीडिंग में हेरा फेरी करते थे , जिससे उपभोक्ता का बिल 600 यूनिट से ज्यादा रीडिंग नहीं दिखाते थे। इसके बदले उपभोक्ता से कुछ पैसे वसूल लेते थे।

चीफ इंजीनियर इनफोर्समेंट पटियाला के इंजीनियर हीरा लाल गोयल ने बताया कि लुधियाना के आठ नंबर स्क्वैड के केंद्रीय जोन, लुधियाना चार नंबर सर्किल की चेकिंग अप्रैल 2022 से लेकर जुलाई 2023 तक का रिकार्ड चेक किया था। जिसमें इनकी तरफ से मीटर रीडिंग छुपाने, गलत रीडिंग रिकॉर्ड करने समेत कई गड़बड़ियां मिली हैं।


Leave a Reply