चंडीगढ़ : खबर मिली है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह काेराेना पॉजिटिव पाए गए है । बता दे कि एक सप्ताह पहले उनकी सांसद पत्नी परनीत काैर भी पाजिटिव आई थी। आपको बता दे कि पंजाब में इस बार कैप्टन भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीँ वह कई दिनाें से रैलियाें और सभाओं में भी भाग लेते रहे हैं। वहीँ इसके चलते अब कैप्टन के साथ संपर्क में आने वाले नेताओं की ट्रेसिंग विभाग ने शुरू कर दी है।