पंजाब : विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस विभाग की एक बड़ी टीम ने आज सुबह शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर स्थित आवास पर छापेमारी की है । सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी सुबह के समय की गई और यह कार्रवाई कई घंटों तक चली। बता दें कि बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस की टीम ने हिरासत में ले लिया है। मजीठिया ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर किया है।
बिक्रम मजीठिया के अमृतसर स्थित ग्रीन एवेन्यू वाले घर पर तड़के विजिलेंस की टीम पहुंची । इस दौरान इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया, आसपास के सभी रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जिससे इलाके में हलचल का माहौल बन गया।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई राज्यभर में फैले ड्रग नेटवर्क से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में मजीठिया से जुड़े नौ अलग-अलग ठिकानों सहित, पंजाब भर में कुल 25 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई।
ਨਾ ਝੁਕਿਆ ਸੀ ਨਾ ਝੁਕਾਂਗਾ।@BhagwantMann @AAPPunjab @PunjabPoliceInd pic.twitter.com/kstodAyGpF
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) June 25, 2025
मेरे खिलाफ नया झूठा केस दर्ज करने की तैयारी – मजीठिया
मजीठिया ने कहा कि आज विजिलेंस के एसएसपी की अगुवाई में एक टीम ने मेरे घर पर छापेमारी की है। सरकार को समझ लेना चाहिए कि चाहे जितने भी केस दर्ज हो जाएं, न तो मैं डरूंगा और न ही आपकी सरकार मेरी आवाज दबा सकती है। मैंने हमेशा पंजाब के मुद्दों पर बात की है और आगे भी करूंगा। मुझे अकाल पुरख, गुरु साहिब पर पूरा भरोसा है। अंत में सत्य की जीत होगी।












