नई दिल्ली : आगामी टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में नहीं किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिन जय शाह ने कहा कि हम 2021 भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप को संयुक्त अरब अमीरात स्थानांतरित कर रहे हैं। इस मामले में आज बीसीसीई की तरफ से आईसीसी को जानकारी दी जाएगी। बीसीसीआई सचिव के मुताबिक, यूएई में होने वाली टी-20 विश्व कप का शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद तय करेगी।
टी-20 विश्व कप 2021 का आयोजन भारत में प्रस्तावित था। लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को देखते हुए बीसीसीआई ने इसे संयुक्त अरब अमीरात स्थानांतरित करने का फैसला लिया। इससे पहले कोरोना की वजह से 2020 में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को रद्द कर दिया गया था।
टी-20 विश्व कप भारत से संयुक्त अरब अमीरात के स्थानांतरण पर वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने कहा, जहां तक विश्व कप का संबंध है, आज डेडलाइन थी और बीसीसीआई को अपने निर्णय के बारे में आईसीसी को अवगत कराना था। आज बीसीसीआई अधिकारियों ने कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की, इस दौरान हमने कोरोना की स्थिति का भी जायजा लिया। राजीव शुक्ला ने आगे कहा, कोई नहीं जानता कि 2-3 महीने बाद क्या होने वाला है, सभी बातों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है कि बीसीसीआई आईसीसी को इसे यूएई में स्थानांतरित करने की सूचना देगा क्योंकि भारत के बाद यही सबसे आदर्श जगह है।