Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर हमला ? फेंका मोबाइल
Baba Bageshwar Dham's Dheerendra Shastri attacked? Mobile thrown

बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर हमला ? फेंका मोबाइल

नेशनल न्यूज़ : बागेश्वर धाम के प्रमुख, धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा उत्तर प्रदेश के झांसी में पहुंची। इस यात्रा के दौरान एक घटना घटी, यहां किसी शख्स ने यात्रा के दौरान बाबा पर मोबाइल फेंककर मारा। मोबाइल बाबा के गाल पर जाकर लगा, लेकिन बाबा ने इसे हल्के में लिया और इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

हिंदू एकता यात्रा के छठे दिन जब बाबा धीरेंद्र शास्त्री अपने भक्तों के साथ पैदल यात्रा कर रहे थे, तभी यह घटना घटी। बाबा माइक से भक्तों और समर्थकों को संबोधित कर रहे थे, तभी किसी ने मोबाइल फेंककर मारा, जो बाबा के गाल पर जाकर लगा। इसके बाद, बाबा ने माइक से कहा, “फूलों के साथ किसी ने हमको मोबाइल फेंककर मारा है, हमें मोबाइल मिल गया है।” इस घटना के बाद बाबा ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और इसे अपनी यात्रा का हिस्सा मानते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया।

वहीँ इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी होना शुरू हो गया है। धीरेंद्र शास्त्री पर हमले की सूचना सोशल मीडिया पर फैलने के बाद झांसी पुलिस ने एक ट्वीट और संदेश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि धीरेंद्र शास्त्री पर हमला नहीं हुआ है। पुष्पवर्षा के दौरान मोबाइल लग गया।

वहीं बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने जनता को बाद में बताया कि किसी श्रद्धालु-भक्त का मोबाइल लग गया था। किसी तरह की साजिश नहीं है। ये एक आध्यात्मिक यात्रा है, यहां सब कुछ ठीक है। दोनों राज्य की पुलिस अच्छा काम कर रही है।


Leave a Reply