Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing “मीडिया हाउस” एसोसिएशन के प्रधान सुनील पर हमला , शहर के पत्रकारों में रोष
Attack on Sunil, the head of the "Media House" association, fury among the journalists of the city

“मीडिया हाउस” एसोसिएशन के प्रधान सुनील पर हमला , शहर के पत्रकारों में रोष

घायल करने वाला दुबई जाकर “सेलिब्रेशन में मशरूफ”!

अलग अलग एसोसिएशन के पत्रकारों ने मुलाकात कर साथ खड़े होने का दिया आश्वासन

जालंधर कैंट (अनुराग ) : खबर मिली है कि पत्रकारों तथा आम जनता की भलाई के लिए आगे होकर काम करने वाली पत्रकाराें की एसोसिएशन मीडिया हाउस के प्रधान सुनील कुमार को एक तथाकथित छुट्ट भैया नेता मनोज धनवान ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया जिसमे सुनील की आंख तथा कंधे पर गंभीर चोटें आई है। जानकारी देते हुए प्रधान सुनील ने बताया कि 14 तारीख को वे दीप नगर के अजीत पैलेस स्थित जिम में रोजाना की तरह जब एक्सरसाइज लगा रहे थे तो उसी समय वहां मोजूद मनोज से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और उसने सुनील के ऊपर एकदम किसी लोहे के कड़े या चैन, पंच आदि से उनके मूंह पर हमला कर दिया और वहीं मोजूद किसी समान को उठाकर उनके कंधे में दे मारा और खुद वहां से भाग निकला। इस दौरान सुनील की एक आंख बुरी तरह चोटिल हो गई और दूसरी आंख से उन्हें दिखना बंद हो गया। उनके कंधे का भी अंदरूनी चोट लगी है।उन्होंने बताया कि उन पर एक साजिश के तहत पहले उन्हें उकसाया गया और फिर उन्हीं पर हमला करवा दिया गया। उनका कहना कि आने वाली 23 अप्रैल को उनका बॉडी बिल्डिंग कंपटीशन था जिससे उन्हें रोकने मात्र के लिए इस घिनौनी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस घटना को लेकर पत्रकारों में काफी रोष देखने को मिला और उन्होंने दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।शहर की अलग अलग एसोसिएशन के पत्रकारों ने सुनील से मिलकर उनका हाल जाना और उनके साथ खड़े रहने आश्वासन जताया।जानकारी मुताबिक नेता जी इस समय दुबई में है और वहां पर किसी सेलिब्रेशन में मशरूफ हैं जबकि दूसरी तरफ सुनील अपनी आंख बचाने की जद्दोजहद में हैं क्योंकि हमले के बाद से ही उन्हें एक आंख से दिखाई देना बंद हो गया है।

फिलहाल इस घटना को लेकर पत्रकार किसी भी समय एक बैठक कर सकते हैं जिसमें अगली रणनीति निर्धारित की जाएगी।

फोटो कैप्शन: अपने उपर हुए हमले के बाद घायल अवस्था में जानकारी देते प्रधान सुनील कुमार।


Leave a Reply