Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर से बड़ी वारदात , दिनदहाड़े स्टार्ट खड़ी इनोवा को चुरा ले गया युवक , अंदर बैठी बुजुर्ग महिला को रास्ते में उतार गया
the young man stole the start standing Innova in jalandhar , took the elderly woman sitting inside on the way

जालंधर से बड़ी वारदात , दिनदहाड़े स्टार्ट खड़ी इनोवा को चुरा ले गया युवक , अंदर बैठी बुजुर्ग महिला को रास्ते में उतार गया

जालंधर : शहर में बड़ी वारदात की खबर मिली है यहाँ इन्कम टैक्स कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक स्टार्ट खड़ी इनोवा लेकर भाग निकला। उस वक्त गाड़ी की मालकिन बुजुर्ग महिला भी पीछे बैठी थी। मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर सामने ही मोबाइल की दुकान पर गया था। महिला को वो बाद में रास्ते में छोड़ गया। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक आरोपी ने महिला का मोबाइल नंबर भी लिया और उसे कहा कि कल यह गाड़ी लौटा देगा। इसका पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना डिवीजन 6 के SHO सुरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

गर्मी की वजह से अंदर AC चल रहा था, इसलिए इनोवा स्टार्ट छोड़ी ड्राइवर गोपी कनौजिया ने बताया कि वह गीता मंदिर के नजदीक रहने वाली मालकिन 75 साल की बलवीर कौर को लेकर बाजार आया था। उन्होंने पहले दुकान से मोटर खरीदी। फिर मालकिन ने कहा कि उनका मोबाइल बेचना है, इसका रेट पता कर लो कि कितने में बिकेगा और अगर इसे देकर नया लेना हो तो दुकानदार कितने में रखेगा। गर्मी की वजह से उसने इनोवा स्टार्ट ही छोड़ दी ताकि अंदर का AC चलता रहे।

अंदर आकर उसने दुकानदार से पूछा तो उसने साढ़े 3 हजार में मोबाइल रखने की बात कही। अभी वह इसे रखकर नया लेने के बारे में पूछ ही रहा था कि अचानक इनोवा में एक युवक चढ़ा और उसे भगा ले गया। जिसके बाद उसने शोर मचाया और पीछे भी भागा लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में उसे कॉल आई कि बुजुर्ग महिला को वो रास्ते में छोड़ गया है। वहां से वो महिला का नंबर ले गया कि कल उनकी इनोवा को वापस लौटा देगा।

 

 

source link


Leave a Reply