Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में हुई मौत
Former Tata Group chairman Cyrus Mistry dies in road accident

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में हुई मौत

बड़ी खबर है कि टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति सायरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया है। जानकारी मिली है कि ये हादसा मुंबई के पास पालघर में हुआ है। मिली जानकारी अनुसार दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीँ एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष सायरस मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जब उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। वहीँ ये घटना हो गई । इसके अलावा कार चालक समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि 2012 में रतन टाटा के इस्तीफे के बाद सायरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चैयरमैन पद सौंपा गया था। हालांकि 4 साल के भीतर ही उन्हें इस पद से हटा दिया गया।

 


Leave a Reply