Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing हिमाचल में पर्यटन के लिए जा रहे पंजाबियों पर हमले की एक और घटना आयी सामने , हुआ जानलेवा हमला

हिमाचल में पर्यटन के लिए जा रहे पंजाबियों पर हमले की एक और घटना आयी सामने , हुआ जानलेवा हमला

पंजाब : हिमाचल में पर्यटन के लिए जा रहे पंजाबियों पर वहां के शरारती लोगों द्वारा हमले की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार फिल्लौर से मणिकरण साहिब गए कौंसलर पति लखविंदर लक्खू और उनके 4 रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला होने की वारदात सामने आई है।

लक्खू ने कहा कि मणिकरण साहिब के पास गाड़ी खराब होने के कारण वे सड़क पर रुक गए और सुबह करीब तीन बजे 12 लोगों और तीन महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और जैसे ही वे बाहर निकले, उन्हें चाकूओं और डंडों से मारना शुरू कर दिया, जिससे उनका हाथ दो हिस्सों से टूट गया और उनके एक साथी को सिर और एक को कंधे पर मार कर घायल कर दिया।

लक्खू ने कहा कि उसने खाई में कूदकर अपनी जान बचाई और एक ढाबा मालिक की मदद से पुलिस को फोन किया। उन्होंने वहां एक अस्पताल से प्राथमिक उपचार लिया। लक्खू ने बताया कि मदद के लिए आए पुलिस कर्मियों ने भी उन्हें धमकाया और कोई कार्रवाई नहीं करने को कहा और मामले को बंद करने के लिए लिखित दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराके केस रफा दफा करने के इरादे से उनसे पैसे भी लिए, जिसके बाद उन्होंने 8500 रुपये खर्च कर गाड़ी को टो करके घर पहुंचे और गाड़ी में रखे 20 हजार रुपये भी गायब थे।


Leave a Reply