Latest news
जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पुलिस मुलाज़िम का बेटा चोरी के 4 बाइक समेत हुआ गिरफ्तार
police-personnel-son-arrested-in-bike-theft-case

पुलिस मुलाज़िम का बेटा चोरी के 4 बाइक समेत हुआ गिरफ्तार

बटाला : सूत्रों की जानकारी अनुसार पुलिस मुलाज़िम का बेटा चोरी के 4 बाइक समेत हुआ गिरफ्तार। थाना घुमाण की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की चार बाइक बरामद की।

डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर हरकृष्ण सिंह ने बताया कि आरोपित रणजीत सिंह ने 11 जुलाई को गांव भगतूपुर के ही घर से सोने की बालियां और पांच हजार रुपये चुराई थी। शुक्रवार को थाना घुमाण के एसएचओ जोगिंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित रणजीत सिंह मोटरसाइकिल पर गांव भगतूपुर की ओर आ रहा है। जब पुलिस ने छापेमारी की तो रणजीत सिंह पुलिस से बचने के लिए गांव की ही एक इमारत के उपर चढ़ गया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की गई, जो उसने विभिन्न जगहों से चुराई थी।

डीएसपी ने बताया कि आरोपित थाना घुमाण के ही एक पुलिस मुलाजिम का बेटा है। डीएसपी ने बताया कि आरोपित पर एक्साइज और चोरी संबंधी करीब पांच मामले दर्ज हैं। आरोपित को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि और पूछताछ की जा सके।

 

 

source link


Leave a Reply