Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार रेहड़ी-फड़ी वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी में , सड़कों पर कब्जा जमाए बैठे लोगों को हटाने के निर्देश
Punjab government in preparation to tighten the noose on street vendors, instructions to remove people sitting on the streets

पंजाब सरकार रेहड़ी-फड़ी वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी में , सड़कों पर कब्जा जमाए बैठे लोगों को हटाने के निर्देश

चंडीगढ़ : बता दे कि पंजाब की भगवंत मान सरकार रेहड़ी-फड़ी वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। आपको बता दे कि पंजाब के हर शहर, गांव और कस्बे में अतिक्रमणकारियों ने सड़कों पर कब्जे कर रखे है। प्रदेश में जहां सरकारी पंचायती जमीनों को कब्जा मुक्त करवाया जा रहा है। वहीं अब AAP पार्टी की सरकार ने सड़कों से भी रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाने की तैयारी कर ली है।

वहीँ सरकार ने इस फैसले को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए पंजाब के समस्त लोकल बॉडी अधिकारियों को पत्र भेजा है, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा है कि सड़क पर अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को सही रखने के लिए पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है।

वहीँ रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों ने कहा है कि पंजाब में रेहड़ी-फड़ी वालों ने सबसे ज्यादा वोट आम आदमी पार्टी को डाली थी, मगर उन्हें क्या पता था कि आम आदमी की सरकार खास आदमी की सरकार बन जाएगी और ऐसे फरमान जारी करेगी। इस फैसले से वह अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।

वहीँ कई रेहड़ी संचालकों का कहना है कि लोगों का रोजगार न छीना जाए। लोग अपना कारोबार कर सके, इस तरह की कोई व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। उनका कहना है कि सरकार लंबे समय से सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करना चाहती है जो कि अच्छा फैसला है, लेकिन पहले सरकार रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले लोगों को रोजगार मुहैया करवाकर दे और शहर में अलग से वेड़िंग जोन बनवाया जाए।

 


Leave a Reply