Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से दिया इस्‍तीफा
Big news: Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh resigned from the post of CM

बड़ी खबर : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से दिया इस्‍तीफा

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सीएम पद से इस्‍तीफा दे दिया है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने राजभवन पहुंच कर राज्‍यपाल को इस्‍तीफा दे दिया। यहाँ राजभवन के बाहर उन्‍होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्‍होंने सुबह ही कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी काे अपने इस्‍तीफे की जानकारी दे दी थी। उन्होंने कहा मेरा अपमान किया गया। सरकार चलाने को लेेकर उनपर संदेह किया गया। इसके अलावा उन्होंने कहा मैंं अपने समर्थकों के साथ बैठक कर भविष्‍य की रणनीति तय करुंगा। प्राप्त जानकारी अनुसार वहीँ दूसरी ओर, कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार कैप्‍टन संदीप संधू और मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

वहीँ राजभवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पिछले दो महीने में यह तीसरी बार हाेगा कि विधायकों की बैठक होगी। उन्होंने कहा मेरे सरकार चलाने पर संशय पैदा किया गया। उन्होंने कहा इससे मैं अपमानित महसूस कर रहा था और इसी कारण इ्रस्‍तीफा देने का फैसला किया। इसके आलावा उन्होंने कहा मैं कहना चाहता हूं कि मैंने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा मेरी भविष्‍य की राजनीति के सभी विकल्प खुले हैं। वहीँ कैप्‍टन अमरिंदर ने कहा कि मैं कांग्रेस में ही हूं। मैं अपने साथियों के साथ बैठक कर भविष्‍य की रणनीति तय करुंगा।

 


Leave a Reply