Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing AIIMS में इलाज कराने वाले हजारों मरीजों को बड़ी राहत, 18 जून से ओपीडी होगी शुरू
Big relief to thousands of patients undergoing treatment in AIIMS, OPD will start from June 18

AIIMS में इलाज कराने वाले हजारों मरीजों को बड़ी राहत, 18 जून से ओपीडी होगी शुरू

नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में 18 जून से चरणबद्ध तरीके से ओपीडी सेवाएं फिर से शुरू की जा रही हैं। इसकी जानकारी एम्स प्रशासन ने दी है। एम्स ने बताया कि कोरोना संक्रमण कम होने के और दिल्ली अनलॉक होने के बाद ओपीडी खोलने का फैसला किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोविड नियमों का पालन करते हुए लोग एम्स में अपना इलाज करा सकते हैं। एम्स प्रशासन ने मरीजों को सलाह दी है कि वे ऑनलाइन अप्वाइमेंट ले सकते हैं।

दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होने के बाद ज्यादातर बड़े निजी अस्पतालों में ओपीडी व रूटीन सर्जरी शुरू हो गई हैं। एम्स में भी कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या कम हो गई है। ऐसे में एम्स में चरणबद्ध तरीके से ओपीडी सेवा व रूटीन सर्जरी शुरू की जा रही है। अभी फिलहाल, गंभीर मरीजों की इमरजेंसी के माध्यम से सर्जरी हो रही है।

 

 

source link


Leave a Reply