Latest news
पंजाब के इन शहरों में रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… होगी मॉक ड्रिल नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के RTA रविंदर सिंह गिल की मौत , बाथरूम में मिला शव

जालंधर के RTA रविंदर सिंह गिल की मौत , बाथरूम में मिला शव

जालंधर/ 31 दिसंबर 2025 : जालंधर के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) रविंदर सिंह गिल के मौत की खबर है। मिली जानकारी अनुसार उनका शव जालंधर हाईट्स स्थित उनके फ्लैट के बाथरूम में मिला है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। 66 फुट रोड स्थित जालंधर हाइट्स-2 के एक फ्लैट में रहने वाले जालंधर के आरटीए रविंदर सिंह गिल की सुबह बाथरूम में हार्ट अटैक से मौत हो गई।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब काफी देर तक वह बाथरूम से बाहर नहीं निकले तो उनके ड्राइवर ने देखा कि वह फर्श पर गिरे पड़े हैं, उसने पुलिस को सुबह करीब 8.35 बजे सूचना दी। जिसके बाद थाना सदर की उपचौकी जालंधर हाइट्स के सब इंस्पैक्टर व इंचार्ज सुरजीत सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह का कहना था कि रविंदर सिंह गिल के पास चंड़ीगढ हैड आफिस के चार्ज के अलावा विभाग ने उन्हें अतिरिक्त चार्ज देते हुए जालंधर में आर.टी.ए. लगाया था। जिस फ्लैट में वह रहते थे उनके साथ उनका ड्राइवर परगट सिंह भी रहता था। परगट सिंह ने पुलिस को बताया कि सुबह सही-सलामत वह जागे और बाथरूम गए थे। इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि सरकारी मुलाजिम होने के कारण मृतक गिल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।


Leave a Reply