Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में मिली जबरदस्त जीत के बाद केजरीवाल ने भगवंत मान को लगाया गले , मान 16 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
After the tremendous victory in Punjab, Kejriwal hugged Bhagwant Mann, Mann will take oath as Chief Minister on March 16

पंजाब में मिली जबरदस्त जीत के बाद केजरीवाल ने भगवंत मान को लगाया गले , मान 16 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

चंडीगढ़ : बता दे कि पंजाब में जबरदस्त जीत के बाद शुक्रवार को AAP के सीएम फेस भगवंत मान ने दिल्ली जाकर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। वहीँ इस दौरान मान ने केजरीवाल के पैर छुए। जिसके बाद केजरीवाल ने उन्हें गले लगाया। बता दे कि आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। वहीँ उससे पहले 13 मार्च को अरविंद केजरीवाल भगवंत मान के साथ अमृतसर में रोड शो भी निकालेंगे।

बता दे कि भगवंत मान अब मोहाली में आम आदमी पार्टी के विधायक दल में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए हैं। यहां औपचारिक तौर पर भगवंत मान को आप विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद कल भगवंत मान गवर्नर बीएल पुरोहित से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विस चुनाव में 92 सीटें जीती हैं। कांग्रेस को सिर्फ 18, अकाली दल को 4, भाजपा को 2 और एक आजाद के खाते में गई। राज्य में आप की सूनामी इस कदर चली कि पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा नवजोत सिद्धू, सुखबीर बादल समेत कई दिग्गज हार गए।

 


Leave a Reply