Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing इस राज्य के एक गांव में मिला शराब का कुआं, पढ़े – कैसे हैरान करने वाली कहानी आयी सामने
A wine well was found in a village in this state, read - how the surprising story came out

इस राज्य के एक गांव में मिला शराब का कुआं, पढ़े – कैसे हैरान करने वाली कहानी आयी सामने

आगरा : शराब पीने के शौकीन लोग कभी सोचे होंगे कि काश मेरे पास शराब का कुआं होता। ऐसा ही सपना फिल्‍म हेराफेरी में बाबू राव ने सोच डाला था। आगरा में एक शातिर ने हकीकत में शराब के कुआं खोद डाला। जहां गांवों में लोग पानी के लिए कुआंं खोदते हैं और हैंडपंप लगवाते हैं। वहीँ चौसिंगी गांव में कुछ ऐसा हुआ जिसने पुलिस और ग्रामीणों दोनों को हैरानी में डाल दिया।

तस्कर ने शराब के शौकीनों के लिए 40 फीट गहरा कुआं खोद डाला। इसमें देशी शराब के पौवे भर दिए। पीने के शौकीन इस कुएंं पर आते और कीमत चुका कर शराब ले जाते थे। पुलिस ने बुधवार को तस्करी के आरोपित को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में गांव बने शराब के कुएंं का पता चला। पुलिस ने कुएंं से देशी शराब की 45 पेटियां बरामद कीं।

 

source link


Leave a Reply