Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing अर्जुन अवॉर्डी DSP दलबीर सिंह हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर का बड़ा खुलासा, हत्यारा काबू
Police Commissioner's big revelation in Arjun Awardee DSP Dalbir Singh murder case, killer caught

अर्जुन अवॉर्डी DSP दलबीर सिंह हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर का बड़ा खुलासा, हत्यारा काबू

जालंधर : जालंधर शहर में दो दिन पहले हुए अर्जुन अवॉर्डी डीएसपी दलबीर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस ब्लाइंड मर्डर की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि डीएसपी दलबीर सिंह की हत्या गोली मारकर की गई है। इस मामले में ऑटो चालक विजय कुमार निवासी लांबड़ा को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से सरकारी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उक्त ऑटो चालक व डीएसपी ने मामा के ढाबे पर शराब पी थी। जिसके बाद डीएसपी ने ऑटो चालक को अपने घर गांव खोजेवाल (जिला कपूरथला) छोड़ने के लिए कहा पर ऑटो चालक ने मना कर दिया। इस दौरान बाद दोनों में बहस हो गई।

बाद-विवाद के दौरान ऑटो चालक ने गुस्से में आकर डीएसपी को उसी की सरकारी पिस्टल से गोली मार दी जोकि डीएसपी के माथे पर लगी। इस घटना में डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए सीआईए स्टाफ, क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीम ने बस स्टैंड से लेकर कपूरथला चौक से वर्कशॉप चौक तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालते हुए उस ढाबे पर पहुंची, जहां डीएसपी और आटो वाले ने शराब पी थी। जिसके बाद उन्होंने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उस ऑटो चालक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


Leave a Reply