Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing नानी घर आई डेढ़ साल की बच्ची को कार चालक ने कुचला, बच्ची की मौके हुई मौत
A one and a half year old girl who came home was crushed by the car driver, the girl died on the spot

नानी घर आई डेढ़ साल की बच्ची को कार चालक ने कुचला, बच्ची की मौके हुई मौत

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से बहुत दुखदायी खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार यहाँ एक कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए बच्ची को कुचल दिया। मिली जानकारी मुताबिक पक्खोवाल रोड स्थित विशाल नगर में नानी के घर आई नन्ही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मोहल्ले के ही रहने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार डेढ़ साल की बच्ची शनाया अपनी नानी के घर आई थी। शनाया किसी दूसरे बच्चे के साथ नानी घर के सामने दुकान पर खाने की चीज लेने जा रही थी। बच्ची के परिजनों ने बताया उस दौरान एक ब्रेजा चालक फोन पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा था। उसने लापरवाही बरतते हुए बच्ची को बिना देखे गाड़ी आगे बढ़ा दी। जिससे बच्ची गाड़ी के नीचे आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने जानकारी दी कि आरोपी चालक इसी मोहल्ले का ही रहने वाला है।

बता दे कि आरोपी कार चालक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। ये घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है । वहीँ बच्ची की मौत के बाद इलाके के लोगों में रोष है। वहीँ बच्ची के परिवार के सदस्यों ने कहा कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे।

 


Leave a Reply