Latest news
पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, दो दोस्तों की मौत जालंधर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगने के बाद किया गिरफ्तार जालंधर में घर के बाहर खड़ी कार को चोरी करने की कोशिश नाकाम , शोर मचाने पर भागे चोर दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में अब आप विधायक की पत्‍नी पर लगा डीसी से बदसुलूकी का आराेप
In Punjab, now AAP MLA's wife has been accused of misbehavior with DC

पंजाब में अब आप विधायक की पत्‍नी पर लगा डीसी से बदसुलूकी का आराेप

फरीदकोट : बड़ी खबर मिली है कि आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदित सेखों की पत्नी बेअंत कौर पर फरीदकोट की डीसी रूही डुग के साथ एक कार्यक्रम में बदसुलूकी करने का आरोप लगा है। सूत्रों के अनुसार इससे दुखी होकर डीसी रूही डुग व्यथित कार्यक्रम से चली गईं। प्राप्त जानकारी अनुसार यह मामला आइएएस एसोसिएशन तक पहुंच गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष वेणु प्रसाद ने भी डीसी से दुर्व्‍यवहार की पुष्टि की है।

ये घटना वीरवार रात की बताई गयी है। सूत्रों के अनुसार फरीदकोट में चल रहे बाबा फरीद आगमन पर्व पर रात को संगीत कार्यक्रम में सूफी गायक सतिंदर सरताज मुख्य कलाकार थे। इस कार्यक्रम में विधायक सेखों की पत्नी बेअंत कौर भी पहुंची थीं, लेकिन उन्हें वीवीआइपी श्रेणी में कुर्सी नहीं मिली। इससे नाराज होकर विधायक की पत्नी कार्यक्रम छोड़ कर चली गईं। बाद में जिला प्रशासन के अधिकारी उन्हें मनाकर वापस ले आए।

वहीँ इसके बाद मेहमानों व आला अफसरों के लिए रखे गए रात्रि भोज के दौरान माहौल उस समय असहज हो गया, जब बेअंत कौर ने डीसी को फटकार दिया। वहां मौजूद अधिकारियों के अनुसार ऐसे व्यवहार से आहत डीसी रोते हुए कार्यक्रम से चली गईं।

 


Leave a Reply