Latest news
जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी

India Living News

Hot News
You are currently viewing आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 21 अगस्त को भारत बंद की घोषणा ! जानिए क्या है मामला

आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 21 अगस्त को भारत बंद की घोषणा ! जानिए क्या है मामला

नेशनल न्यूज़ : SC, ST आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 21 अगस्त को भारत बंद की घोषणा की गई है। बताया जा रहा है आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलित संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है. भारत बंद को बहुजन समाज पार्टी का भी समर्थन मिल गया है. इसके लिए पार्टी की ओर से छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को ‘भारत बंद’ का हिस्‍सा बनने के लिए कहा गया है. बता दे कि सोशल मीडिया पर भी भारत बंद ट्रेंड कर रहा है. आइए जानते हैं कि क्‍या है ये पूरा मामला ……..

सुप्रीम कोर्ट के किस फैसले का हो रहा विरोध

सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने 1 अगस्त को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण पर पर बड़ा फैसला दिया था. सर्वोच्‍च अदालत ने कहा कि राज्यों को आरक्षण के लिए कोटा के भीतर कोटा बनाने का अधिकार है यानी राज्य सरकारें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के लिए सब कैटेगरी बना सकती हैं. इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा था कि क्रीमी लेयर का सिद्धांत अनुसूचित जातियों पर भी उसी तरह लागू होता है, जैसे यह ओबीसी पर लागू होता है. कोर्ट के इस फैसले का बसपा सुप्रीमो मायावती समेत तमाम नेता विरोध कर रहे हैं.

भारत बंद के दौरान क्‍या बंद रहेगा?

भारत बंद को लेकर अभी तक किसी भी राज्‍य सरकार ने आधिकारिक तौर पर दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। पुलिस-प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी व्यापक कदम उठा रहे हैं।

भारत बंद के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
कुछ जगहों पर निजी दफ्तर बंद किए जा सकते हैं।

ये सेवाएं जारी रहेंगी
21 अगस्त को भारत बंद के दौरान अस्पताल और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। बैंक दफ्तर और सरकारी कार्यालय बंद रखने संबंधी अभी तक कोई आदेश सरकार की तरफ से नहीं आया है। इसलिए बुधवार को बैंक और सरकारी दफ्तर भी खुलेंगे, ऐसा माना जा रहा है।


Leave a Reply