Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में साइबर ठगी का बड़ा मामला , बुजुर्ग के खाते से अपना नंबर लिंक कर लुटेरों ने करोड़ों रुपये उड़ाए
china-preparing-for-cyber-attack-against-india-targeting-many-sectors-including-telecom-and-other-sector

जालंधर में साइबर ठगी का बड़ा मामला , बुजुर्ग के खाते से अपना नंबर लिंक कर लुटेरों ने करोड़ों रुपये उड़ाए

जालंधर : जालंधर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने बुजुर्ग के खाते से अपना नंबर लिंक कर 1.37 करोड़ रुपये उड़ा लिए। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के जालंधर में 56 वर्षीय व्यक्ति से करीब 1.37 करोड़ रुपये की ठगी की गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित का खाता गुजराल नगर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में था। लुधियाना के व्यक्ति ने एक बुजुर्ग व्यक्ति के खाते से अपना मोबाइल नंबर लिंक कर खाते से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में 1.37 करोड़ रुपये निकाल लिए। थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने पीड़ित सुदेश कुमार पुत्र जगन्नाथ निवासी विर्क एन्क्लेव नजदीक वडाला चौक के बयान पर गुरसेवक सिंह पुत्र अमर जीत सिंह निवासी गोबिंद नगर लुधियाना के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। सिटी पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़ित सुदेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि शहर के गुजराल नगर स्थित एक्सिस बैंक में उसका खाता है। 1 अगस्त से 5 अगस्त के बीच उनके निजी खाते से छोटी-छोटी रकम में करीब 1.37 करोड़ रुपये निकाले गए। जब पीड़ित ने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि किसी अन्य व्यक्ति ने बैंक से उनका नंबर अपने खाते से अटैच करवा लिया है।

पीड़ित ने बताया कि फोन नंबर लिंक होने के बाद आरोपी ने उनके खाते की सारी जानकारी हासिल कर ली। जिसके बाद आरोपी ने उनके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को हासिल कर सुदेश की इंटरनेट मोबाइल बैंकिंग खोल ली। आरोपी ने कई बार में करीब 1 करोड़ 37 लाख 15 हजार 310 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। जालंधर सेंट्रल एसीपी निर्मल सिंह द्वारा मामले की जांच करने के बाद केस दर्ज करने के आदेश दिए गए। पुलिस ने अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। एसीपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


Leave a Reply