Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing आप पार्टी के जिला प्रधान ओलंपियन सुरिदर सिंह सोढ़ी ने कहा कैप्टन अमरिंदर सिंह केजरीवाल की नकल कर रहे है
AAP's district head Olympian Suridar Singh Sodhi said that Captain Amarinder Singh is copying Kejriwal.

आप पार्टी के जिला प्रधान ओलंपियन सुरिदर सिंह सोढ़ी ने कहा कैप्टन अमरिंदर सिंह केजरीवाल की नकल कर रहे है

जालंधर : आम आदमी पार्टी (आप) के जिला प्रधान ओलंपियन सुरिदर सिंह सोढ़ी और पंजाब महिला विग प्रधान राजविदर कौर ने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन की यह कोशिश सफल नहीं हो सकती, क्योंकि अरविद केजरीवाल ने इस बार दिल्ली की जनता से यह कह कर वोट मांगा था कि अगर उन्होंने अपने वादे पूरे किए हैं, तभी उन्हें वोट दिया जाए।

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह ने 2017 में घर-घर नौकरी, सस्ती बिजली, फ्री उच्च शिक्षा, बेरोजगारी भत्ता, किसानी कर्ज माफ करने और गरीबों को मकान देने के वादे किए थे, जो पूरे नहीं हो सके और अब नए वादों की झड़ी लगा रहे हैं। कैप्टन अमरिदर सिंह कोरोना वारियर की मौत पर परिवारों को एक करोड़ का मुआवजा और परिवार के सदस्य को पक्की नौकरी दें। इस मौके पर मीडिया प्रभारी तरणदीप सन्नी, उपप्रधान हरचरण सिंह संधू, ब्लाक प्रधान राजीव आनंद, आफिस इंचार्ज संतोख भगत, विजय पाल समेत अन्य उपस्थित थे।

 

 

source link


Leave a Reply