Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing अब पासपोर्ट बनवाना हुआ  महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

नेशनल न्यूज़ : अगर आप विदेश यात्रा, पढ़ाई, नौकरी या किसी अन्य काम से विदेश जाने की योजना बना रहे तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। भारत सरकार ने पासपोर्ट से जुड़ी विभिन्न सेवाओं की फीस में बढ़ोतरी कर दी है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी ‘पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026’ के अनुसार नई शुल्क दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू होंगी। नई व्यवस्था के तहत नया पासपोर्ट बनवाने, पासपोर्ट रिन्यू कराने, खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट को दोबारा जारी कराने और कुछ अन्य प्रमाणपत्रों के लिए पहले की तुलना में अधिक शुल्क देना होगा।

वयस्कों (18 वर्ष या उससे अधिक) के लिए नई पासपोर्ट फीस
36 पेज का पासपोर्ट
पहले शुल्क: 1,500 रुपए
नया शुल्क: 2,500 रुपए
तत्काल सेवा शुल्क: 5,000 रुपए

60 पेज का पासपोर्ट
पहले शुल्क: 2,000 रुपए
नया शुल्क: 3,500 रुपए
तत्काल सेवा शुल्क: 6,000 रुपए
जो लोग अक्सर विदेश यात्रा करते हैं और अधिक पेज वाले पासपोर्ट की जरूरत होती है, उन्हें अब पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

बच्चों के पासपोर्ट की फीस भी बढ़ी
18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 36 पेज का पासपोर्ट बनवाने की फीस भी बढ़ा दी गई है। पहले शुल्क 1000 रुपए था जिसे बढ़ाकर अब 1750 रुपए किया गया है। वहीं तत्काल सेवा शुल्क 4250 रुपए तय किया गया है। बता दें कि नाबालिगों का पासपोर्ट 5 साल तक या उनके 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक (जो भी पहले हो) मान्य रहता है।

पासपोर्ट खोने या खराब होने पर बढ़ा खर्च
अगर किसी व्यक्ति का पासपोर्ट गुम हो जाता है या खराब हो जाता है, तो नया पासपोर्ट जारी कराने के लिए अब अधिक शुल्क देना होगा।

36 पेज का रिप्लेसमेंट पासपोर्ट
सामान्य शुल्क: 5,000 रुपए
तत्काल शुल्क: 7,500 रुपए

60 पेज का रिप्लेसमेंट पासपोर्ट
सामान्य शुल्क: 6,000 रुपए
तत्काल शुल्क: 8,500 रुपए

बच्चों के लिए 36 पेज का रिप्लेसमेंट पासपोर्ट
सामान्य शुल्क: 4,250 रुपए
तत्काल शुल्क: 6,750 रुपए

पुलिस क्लीयरेंस और अन्य प्रमाणपत्रों की नई फीस
पासपोर्ट से संबंधित अन्य सेवाओं के शुल्क में भी बदलाव किया गया है। पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) के लिए 750 रुपए। सरेंडर सर्टिफिकेट के लिए 750 रुपए। ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम वेरिफिकेशन के लिए 750 रुपए और सर्टिफिकेट ऑफ आइडेंटिटी के लिए 1,000 रुपए।

बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी राहत
सरकार ने कुछ विशेष श्रेणियों के लिए पहले से मिल रही छूट जारी रखी है। 8 वर्ष तक के बच्चों को और 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को। नए पासपोर्ट आवेदन पर 10 प्रतिशत की छूट मिलती रहेगी।

क्या रहेगा पासपोर्ट की वैधता पर असर?
फीस बढ़ने के बावजूद पासपोर्ट की वैधता में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वयस्कों को जारी होने वाला पासपोर्ट पहले की तरह 10 साल तक वैध रहेगा


Leave a Reply