Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing ICICI बैंक लोन फ्रॉड मामले में वीडियोकॉन ग्रुप के फाउंडर वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
Videocon Group founder Venugopal Dhoot arrested in ICICI Bank loan fraud case

ICICI बैंक लोन फ्रॉड मामले में वीडियोकॉन ग्रुप के फाउंडर वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार

मुंबई : ICICI बैंक लोन फ्रॉड केस में मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने वीडियोकॉन ग्रुप के फाउंडर वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया है. वहीँ वेणुगोपाल धूत, ICICI बैंक की पूर्व CEO और MD चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को 28 तारीख तक की CBI कस्टडी में भेज दिया गया है।

बता दे इससे पहले शुक्रवार को चंदा कोचर और दीपक कोचर को अरेस्ट किया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट ने 3 दिन तक कस्टडी में भेज दिया था। अब उनकी कस्टडी को बुधवार तक बढ़ा दिया गया है। CBI के वकील ने कहा कि उन्होंने कस्टडी मांगी है क्योंकि वे उन सभी का सामना कराना चाहते हैं।

आरोप है कि जब चंदा कोचर ने देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक ICICI बैंक की कमान संभाली तो वीडियोकॉन की विभिन्न कंपनियों के नियमों को ताक पर रखकर कुछ लोन मंजूर किए। वहीं CBI ने ये भी बताया था कि 2012 में दिए गए 3250 करोड़ के लोन में से 2810 करोड़ रुपए (लगभग 86%) नहीं चुकाए। वीडियोकॉन और उसकी ग्रुप कंपनियों के अकाउंट को जून 2017 में NPA घोषित कर दिया गया था। NPA घोषित होने से बैंक को घाटा हुआ।


Leave a Reply