Latest news
बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से कस्टमर का गोल्ड चोरी हुआ जालंधर के BSF चौक के पास एक्टिवा में ब्लास्ट , मची अफरा तफरी बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत, असम से लेकर तमिलनाडु-केरल तक, 5 राज्यों का हर नतीजा देखिए कलह के चलते गुस्से में आये पति ने पहले पत्नी को मारी गोलियां, फिर खुद की आत्महत्या हिमाचल : चलती बस के ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा , बस पलटी

India Living News

Hot News
You are currently viewing स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत

स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत

पंजाब : बठिंडा की गणेशा बस्ती गली नंबर 9 में एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ स्कूटी से जा रहा था। गली में सड़क बन रही थी वहीँ सड़क किनारे बजरी बिखरी होने के कारण स्कूटी अचानक स्लिप हो गई। इससे पिता-पुत्री दोनों सड़क के बीच गिर गए। इसी दाैरान गली में सड़क बना रहा रोड रोलर पिता-पुत्री के ऊपर से गुजर गया। स्कूटी चालक का सिर फटने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई जबकि बच्ची भी रोड रोलर के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस में वालंटियर सुमित महेश्वरी, राजविंदर, गौतम शर्मा, आकाश गर्ग मौके पर पहुंचे। संस्था की एक टीम ने घायल बच्ची को पहले नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में पहुंचा लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए जहां प्राथमिक सहायता के बाद बच्ची को एंजेल अस्पताल में रेफर कर दिया।


Leave a Reply