Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, स्वर्ण जड़ित प्राचीन गुफा के खुले द्वार

मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, स्वर्ण जड़ित प्राचीन गुफा के खुले द्वार

कटरा : माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए ख़ुशी की खबर आई है। साल के अधिकांश समय बंद रहने वाली प्राचीन और प्राकृतिक गुफा को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए फिर से खोल दिया गया है। फरवरी माह में श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम होने के कारण प्राचीन गुफा के द्वार दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को विशेष लाभ मिल रहा है।

मंगलवार को कटड़ा और मां वैष्णो देवी धाम में अचानक मौसम ने करवट ले ली, जिससे दोपहर बाद हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। हल्की से मध्यम बारिश और ठंडी हवाओं के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अडिग रही और वे जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते रहे। गनीमत यह रही कि बैटरी कार और रोपवे सेवाएं पूरी तरह सामान्य रहीं।

स्वर्ण जड़ित प्राचीन गुफा के द्वार खुले

फरवरी माह में श्रद्धालुओं की संख्या में आई गिरावट को देखते हुए स्वर्ण जड़ित प्राचीन गुफा के द्वार दिन और रात में कुछ समय के लिए खोले जा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा मार्ग से मातारानी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। हालांकि, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर प्राचीन गुफा के द्वार पुनः बंद कर दिए जाएंगे।

13 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

जानकारी के अनुसार, 2 फरवरी को 16,800 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। वहीं, 3 फरवरी (सोमवार) को शाम 7 बजे तक करीब 13,000 श्रद्धालुओं ने आरएफआईडी कार्ड बनवाकर भवन की ओर प्रस्थान किया।


Leave a Reply