Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing Solar Eclipse 2024 : 8 अप्रैल को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल लगेगा या नहीं?
Solar Eclipse 2024: Solar eclipse is going to occur on 8th April, know whether Sutak period will occur or not?

Solar Eclipse 2024 : 8 अप्रैल को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल लगेगा या नहीं?

Solar Eclipse 2024 : आपको बता दे इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण का कुल पर्वकाल 5 घंटे 10 मिनट का रहेगा। बता दें कि ग्रहण के दौरान लगने वाला सूतक काल का विशेष महत्व रखता है। सूतक काल के समय कई शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे या 9 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है, जिसमे सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण समय से 12 घंटे पहसे शुरू हो जाता है। सूतक काल को एक प्रकार से अशुभ समय माना जाता हैं। ऐसे में सूतक काल के दौरान कोई मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। इस ग्रहण का सूतक काल 8 अप्रैल 2024 सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर ही शुरू हो जाएगा।

सूतक काल लगेगा या नहीं?
साल का पहला सूर्य ग्रहण रात में लगने जा रहा है, इसलिए यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में भारत में सूर्य ग्रहण नहीं लगने की वजह से सूतक काल भी पूरी तरह से मान्य नहीं होगा। गौरतलब है कि यह सूर्य ग्रहण अमेरिका, ग्रीनलैण्ड, आइसलैण्ड, ओजेरस, पोलेनेशि, उत्तरी अमेरिका के दक्षिण प्रशांत महासागर और उत्तर अटलांटिक महासागर आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए
ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं अपना खास ख्याल रखें
ग्रहण के समय सुई में धागा नहीं डालना चाहिए, साथ ही इस दौरान न कुछ छीले, बघारे, काटे और न छौंके
सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्यदेव का मंत्र जाप करें
ग्रहण के पहले पानी के बर्तन में, दूध और दही में कुश या तुलसी की पत्ती या दूब धोकर डाल दें
सूर्य ग्रहण को कभी भी डायरेक्ट आंखों से न देखें
ग्रहण के दौरान नाखून काटना, दांतों को साफ, बाल में कंघी करना, करना वर्जित माना गया है

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया लिविंग न्यूज़ एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।


Leave a Reply