Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing कनाडा में पंजाबी युवती की निर्मम हत्या , फैली सनसनी

कनाडा में पंजाबी युवती की निर्मम हत्या , फैली सनसनी

टोरंटो : कनाडा के ओंटारियो प्रांत में नायग्रा क्षेत्र के लिंकन शहर में एक पंजाबी युवती अमनप्रीत सैनी (27) की हत्या की दुखद खबर है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने संदिग्ध हत्यारे 27 वर्षीय मनप्रीत सिंह के खिलाफ देशव्यापी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 21 अक्टूबर को लिंकन स्थित चार्ल्स डेली पार्क से अमनप्रीत सैनी का शव मिला था। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह एक योजनाबद्ध हमला था। अमनप्रीत सैनी मूल रूप से पंजाब के संगरूर जिले से थीं और कुछ वर्षों से टोरंटो में रह रही थीं। पुलिस ने बताया कि मुख्य संदिग्ध मनप्रीत सिंह, जो ब्रैम्पटन का निवासी बताया जा रहा है, हत्या के बाद फरार हो गया और संभव है कि कनाडा से बाहर चला गया हो। उसके खिलाफ द्वितीय-डिग्री मर्डर का मामला दर्ज किया गया है।नायग्रा रीजनल पुलिस ने बताया कि यह हमला लक्षित था और आम जनता के लिए कोई तत्काल खतरा नहीं है। पुलिस टीमें गवाहों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साक्ष्य जुटा रही हैं।


Leave a Reply