Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सेहत में हुआ थोड़ा सुधार, CM भगवंत मान भी अस्पताल पहुंचे हाल जानने

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सेहत में हुआ थोड़ा सुधार, CM भगवंत मान भी अस्पताल पहुंचे हाल जानने

पंजाव : पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सेहत को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दें कि इस समय गायक ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। फिलहाल उनका इलाज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है।बता दे मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आज पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का हाल- चाल जानने फोर्टिस अस्पताल पहुंचे है।

बता दें कि पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक राजवीर की तबीयत में कुछ सुधार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और गलत खबरों से परिवार व चाहने वालों का मनोबल न तोड़ें। कुलविंदर ने लिखा, “ईश्वर की कृपा से राजवीर की हालत में सुधार हो रहा है। कृपया गलत पोस्ट न करें, बस दुआ करें कि वे जल्द स्वस्थ हों।”

बता दे कि एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं थी। फोर्टिस अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार, राजवीर जवंदा को 27 सितंबर को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था।


Leave a Reply