Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में स्कूल बस की चपेट में आने से चार साल की बच्ची की मौत

जालंधर में स्कूल बस की चपेट में आने से चार साल की बच्ची की मौत

जालंधर : एक दुखद खबर मिली है कि जालंधर के आदमपुर से अलावलपुर की ओर जाते हाईवे पर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में एक 4 साल की बच्ची की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्ची स्कूल की ही बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। मृतक बच्ची की पहचान किरत पुत्री इंदरजीत सिंह के रूप में हुई है जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है। ये घटना सोमवार को सुबह हुई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना आदमपुर की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि स्कूल और बस स्टाफ की लापरवाही के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि इस दौरान गुस्से में आए पारिवारिक सदस्यों द्वारा जालंधर होशियारपुर हाईवे आदमपुर के पास से जाम कर दिया गया। जिससे आसपास और हाईवे पर भारी जाम लग गया था।


Leave a Reply