Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में चाइना डोर की वजह से पतंग उड़ा रहे 2 बच्चों को लगा जबरदस्त करंट
2 children flying kites in Jalandhar due to China Door felt tremendous current

जालंधर में चाइना डोर की वजह से पतंग उड़ा रहे 2 बच्चों को लगा जबरदस्त करंट

जालंधर ( सनी ): जालंधर के झांसी कॉलोनी में गुरुवार शाम को पतंग उड़ाते वक्त चायनीज डोर बिजली की तार से छूने के बाद 2 बच्चों को करंट लग गया । करंट लगने से 13 साल का एक बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। उसके साथ 15 साल का एक अन्य लड़का भी झुलस गया। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। करंट लगने की वजह चाइना की डोर बताई जा रही है।

घटना के हालात ऐसे थे कि जिस बच्चे को अस्पताल लाया गया था, चायनीज डोर उसके हाथ में ही फंसी रह गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बेटा अंकुश​ शिव शक्ति पब्लिक स्कूल में 6वीं क्लास में पढ़ता है। गुरुवार को वह ट्यूशन से घर लौटा और फिर छत पर पतंग उड़ाने के लिए चला गया। बच्चों ने यह डोर आसपास से ही इकट्‌ठा की थी। दो बच्चों की पतंग की डोर अचानक नजदीक ही ट्रासंफार्मर से निकलती हाई वोल्टेज तार से छू गई और बच्चों को करंट लग गया। आनन-फानन में बच्चों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

जिक्रयोग है कि सरकार ने चाइना की डोर बैन की हुई है फिर भी चाइना डोर बिक रही है , जिससे ऐसे हादसे हो रहे है। प्रशासन को इसकी बिक्री पर नकेल कसनी चाहिए जिससे ऐसे हादसे न हो सके।

 

source link


Leave a Reply