जालंधर : जालंधर में वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन चोरों व लुटेरों द्वारा दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया जा रहा है। वहीँ इसी बीच रेहड़ी पर भटूरे खा रहे एक व्यक्ति के साथ दिनदहाड़े बड़ी घटना हो गई। घटना थाना नंबर 6 के अंतर्गत आते मेनबरों चौक के पास की है, जहां पर एक्टिवा और मोटरसाइकिल पर आए 5 लुटेरें व्यक्ति से सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। इस संबंधी पुलिस को जानकारी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
पीड़ित व्यक्ति की पहचान ध्यान चंद निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह गोल्डन अस्पताल में अपना इलाज करवाने आया था। इसी दौरान व रेहड़ी पर खड़ा होकर भटूरे खा रहा था। इसी बीच एक्टिवा व मोटरसाइकिल पर 5 युवक आए और रेहड़ी के पास कैरम बोर्ड का जुआ खेलने लगे। फिर देखते ही देखते वह उसकी सोने की अंगूठी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी अंगूठी की कीमत एक लाख रुपए के करीब है। दिनदहाड़े इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं रेहड़ी चालक ने बताया ये लूटेरे उसकी रेहड़ी पर पहली बार आए थे। पीड़ित व्यक्ति ने उनका काफी पीछा किया लेकिन वह मौके से फरार हो गए।















