Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में जिम के बाहर दोस्तों ने ही युवक की चाकू मारकर हत्या की

जालंधर में जिम के बाहर दोस्तों ने ही युवक की चाकू मारकर हत्या की

जालंधर : पंजाब के जालंधर में बड़ी घटना हुई है। यहां एक युवक को चाकू से गोदकर सरेआम मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात यह है कि युवक की हत्या करने वाले उसके दोस्त ही हैं। करीब दो दर्जन आरोपियों ने युवक पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

घटना जालंधर वेस्ट विधानसभा के घास मंडी एरिया की है। मृतक की पहचान राहुल के तौर पर हुई है। घटना के समय बस्ती शेख घास मंडी चौक के पास राहुल अपने दोस्तों के साथ था। वहीं किसी बात को लेकर उनका आपस में झगड़ा हो गया। आरोपियों ने राहुल पर चाकू से दर्जनों वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना जिम के बाहर लगे कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।


Leave a Reply