Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर : बर्ल्टन पार्क में लगी पटाखा मार्किट में पुलिस की दबिश, माहौल गर्माया

जालंधर : बर्ल्टन पार्क में लगी पटाखा मार्किट में पुलिस की दबिश, माहौल गर्माया

जालंधर : जालंधर की बर्ल्टन पार्क में लगी पटाखा मार्किट पर पुलिस की रेड होने की खबर है। मिली जानकारी अनुसार यहां बिना लाईसेंस के लगी दुकानों पर कारवाई की गई है। बताया जा रहा है बर्लटन पार्क में सिर्फ 20 लोगों को पटाखे की दुकानों खोलने का लाइसेंस दिया गया था जबकि कई लोगों ने अवैध तरीके से ही दुकानें खोल ली और गिनती 100 से पार हो गई थी। जैसे ही इसकी भनक पुलिस को लगी तो थाना 1 की पुलिस ने रेड करके दुकानदारों के लाइसेंस चैक किए जिन लोगों के पास लाइसेंस नहीं मिले उन्हें राउंड अप किया गया । वहीँ थाना एक के प्रभारी हरिंदर सिंह का कहना है कि जांच के बाद कानूनी कारवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि 20 दुकानों के लाईसेंस देने के बाद बर्ल्टन पार्क में 100 से अधिक पटाखों की दुकानें खुली हुई हैं। इसी के चलते पुलिस ने रेड की है। बताया जा रहा है कि दुकानदारों ने बिना प्रशासन की इजाजत से दुकानें खोल रखी थी जिनमें भारी मात्रा में नाजायज तौर पर पटाखे रखे गए थे। इस दौरान बिना लाईसेंस के दुकानें खोलकर बैठे पटाखा व्यापारियों पर कारवाई की है.

वहीँ दूसरी तरफ पुलिस की दबिश से नाराज पटाखा दुकानदारों ने मार्केट बंद कर दी। इसके साथ ही दुकानदारों ने डीएवी फ्लाई ओवर ब्रिज पर धरना लगा दिया जिससे रोड पर लंबा जाम लग गया। पटाखा मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने नगर निगम को फीस जमा करवाई है। दुकानदारों ने कहा कि उन्होंने नगर निगम को फीस दी है। लाखों रुपए जीएसटी जमा करवाया है।


Leave a Reply