Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Operation Sindoor के बाद अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी हुई शुरू, अब न हाथ मिले, न खुले दरवाजे…

Operation Sindoor के बाद अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी हुई शुरू, अब न हाथ मिले, न खुले दरवाजे…

अमृतसर : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब दिया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी पर सात मई को विराम लगा दिया गया था। मंगलवार को अटारी में फिर रिट्रीट सेरेमनी शुरू हो गई है । हालांकि न तो जीरो लाइन के गेट खुले और न ही पाक रेंजर्स से हाथ मिलाया गया।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तान की ओर तीखे तेवर दिखाकर परेड की। अटारी में भारतीय दर्शक दीर्घा भारत माता के जयघोष से गूंजती रही। तिरंगा शान से लहराता रहा। हालांकि मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल ने दर्शकों के आने पर रोक लगाई थी, परंतु जो लोग अटारी सीमा तक पहुंच गए, उन्हें दर्शक दीर्घा में आने की अनुमति दे दी गई।


Leave a Reply