Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत , भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल ने माता कौशल्या अस्पताल लोगों को किया समर्पित
Beginning of a new era of health revolution in Punjab, Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal dedicated Mata Kaushalya Hospital to the people.

पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत , भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल ने माता कौशल्या अस्पताल लोगों को किया समर्पित

पटियाला : पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सोमवार को पटियाला में सरकारी क्षेत्र का अपनी किस्म का पहला माता कौशल्या अस्पताल लोगों को समर्पित किया। ये अस्पताल पंजाब के ऐतिहासिक शहर पटियाला में स्थित है। अत्याधुनिक सहूलतों से लैस यह अस्पताल पटियाला सहित उसके आसपास रहने वाले करीब 20 लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।

इस अस्पताल में फिलहाल 300 बैड मौजूद हैं। इसके साथ ही इस फेमस हैल्थ सेंटर को 13.80 करोड़ रुपए की लागत के साथ अपग्रेड किया गया है। इस अस्पताल में ICU, NICU और अन्य तरफ की स्वास्थ्य सुविधाएं दी गई है। अस्पताल लोगों को समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब ने स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में एक नयी क्रांति की शुरुआत की है। उन्होंने ऐलान किया कि लोगों की कीमती जानें बचाने के लिए एक साल के अंदर राज्य भर के सभी अस्पतालों में एमरजेंसी सेवाएं चालू कर दीं जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक राज्य में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को सुधारने के लिए मील के पत्थर के तौर पर काम कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की भलाई के लिए 550 करोड़ रुपए का स्वस्थ मिशन पंजाब शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जायेगा।

इस मौके दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पंजाब के मान सरकार की सराहना करते हुये कहा कि राज्य में स्वास्थ्य क्रांति का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद राज्य के लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुफ़्त मुहैया करवाना है।


Leave a Reply