Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing Gold Price : सोने की कीमत में बड़ा उछाल, एक लाख के करीब पहुंचा सोना

Gold Price : सोने की कीमत में बड़ा उछाल, एक लाख के करीब पहुंचा सोना

नई दिल्‍ली : सोना एक लाख रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर के और करीब पहुंच गया है। दिल्ली के सराफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 70 रुपये बढ़कर 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। यह बढ़ोतरी वैश्विक मांग में तेजी के कारण हुई। हालांकि, चांदी की कीमत में गिरावट आई और यह 1,400 रुपये गिरकर 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कमजोर डॉलर, बढ़ते व्यापार युद्ध के तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणाओं के बाद ग्‍लोबल इकनॉमिक ग्रोथ को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण सोने की कीमतों में उछाल आया है।

दिल्ली के सराफा बाजार में सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सोने की कीमत में 70 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब सोना 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। बुधवार को सोने की कीमत में 1,650 रुपये की बड़ी उछाल आई थी। तब सोना 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 70 रुपये महंगा हुआ है। यह अब 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बुधवार को यह 97,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों में तेजी आई है। हाजिर सोना 3,357.81 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में कीमतें थोड़ी कम हो गईं। अब यह 3,328.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।


Leave a Reply