पंजाब : पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। खबर है कि पंजाब के लुधियाना के जगरांव में परिवार के लोगों ने महिला को जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है ससुराल पक्ष ने बहू को आग के हवाले कर दिया क्योंकि उसने बेटे को जन्म नहीं दिया। जगरांव के गांव सवद्दी कलां में लगभग 10 दिन पहले महिला को बेटा न होने पर पति ने अपने माता-पिता साथ मिलकर पत्नी को आग लगा दी थी।
इस शर्मनाक घटना को सास, ससुर और पीड़िता के पति ने मिलकर अंजाम दिया है।वहीं पीड़िता का पिता बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है। पीड़िता अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बेटा न होने पर ससुराल वालों की ओर से बहू को जलाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के पिता एसएसपी दफ्तर पहुंचा और इन्साफ की गुहार लगायी। पीड़ित महिला के पिता सतपाल सिंह निवासी गांव भिंडर खुर्द ने बताया कि बेटी 10 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। अभी तक उसे होश नहीं आया है। बेटी ने साफ कहा था कि उसके पति व सास ससुर ने उसे जलाया है। एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज जाएगा।
बता दे आरोपी पति गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि सास व ससुर फरार हैं।











