अमृतसर : बड़ी खबर मिल रही है कि लुटेरों ने अमृतसर में बैंक से पिस्तौल दिखा 11.47 लाख रुपये की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी अनुसार कोआपरेटिव बैंक से पिस्तौल के बल पर 11.47 लाख रुपये की लूट से पुलिस में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार चार लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को नानोके सुधार गांव में ये वारदात हुई । सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार लुटेरों ने वारदात को अंजाम देते समय बैंक के गार्ड की राइफल भी अपने कब्जे में ले ली और फिर कैश काउंटर पर रखी उक्त राशि लूटकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया और वहीँ पुलिस मामले की जांच कर रही है।