Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना : व्यक्ति को मरा समझ कर परिवार ले गया शवगृह, लेकिन फिर उसकी साँसे लगी चलने ………

लुधियाना : व्यक्ति को मरा समझ कर परिवार ले गया शवगृह, लेकिन फिर उसकी साँसे लगी चलने ………

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से अजीबो गरीब खबर सामने आयी है। जानकारी मिली है कि यहां हलवारा में एक परिवार के लोग व्यक्ति को मरा समझकर अस्पताल के मुर्दाघर में शव रखवाने पहुंच गए। लेकिन जब वहां मौजूद डॉक्टर ने उसे चेक किया तो लगा कि व्यक्ति जिंदा है। डॉक्टर ने उसे सीपीआर दिया और व्यक्ति की सांसे चलने लगी।

मिली जानकारी अनुसार दशमेश खालसा चैरिटेबल अस्पताल हेरां के डॉ. सरफराज ने ये चमत्कार कर दिखाया है। गांव ढोलण वासी चमकौर सिंह को मरा समझ उसका परिवार अस्पताल के शवगृह में रखने आया था। डॉ. सरफराज को आभास हुआ कि उसकी सांसें चल रही हैं और वह जिंदा है।

उन्होंने बिना वक्त गवाए चमकौर को सीपीआर देने के अलावा अन्य जरूरी चिकित्सीय सुविधा दी तो उसे होश आ गया और बोलने लगा। यह चमत्कार देखकर परिवार की खुशी और हैरानी का कोई ठिकाना नहीं रहा। चमकौर के नजदीकी रिश्तेदारों के दूरदराज से आने के चलते परिवार दो दिन बाद अंतिम संस्कार की योजना बना रहा था, जिसके चलते शवगृह पहुंच गए लेकिन वह जिंदा निकला।

डॉ. सरफराज ने चमकौर को तुरंत बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी, जिसके बाद परिवार ने उसे जगरांव के कोकला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। डॉक्टर उसे बचाने की कोशिश में जुट गए हैं।


Leave a Reply