पंजाब : पंजाब में नगर निगम चुनावों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि नगर निगम चुनाव का इंतजार खत्म हो गया है। बता दें कि लंबे समय से नगर निगम चुनाव जोकि पैंडिंग चल रहे थे, को लेकर सरकार ने दिसम्बर के अंत में कराने का फैसला लिया है। पंजाब सरकार की

तरफ से इस संबंध में नोटीफिकेशन जारी कर दिया गया है। लोकल बाडी विभाग के सैक्रेटरी की तरफ से इस संबंध में आर्डर जारी कर दिए गए हैं, जिसके तहत 5 नगर निगमों के चुनाव करवाने के लिए कहा गया है। इस संबंध में शैडयूल आने वाले दिनों में जारी कर दिया जाएगा।













