Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में धारा 163 लागू,  किसी भी स्थान पर 5 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो पाएंगे

जालंधर में धारा 163 लागू, किसी भी स्थान पर 5 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो पाएंगे

जालंधर : पंचायती चुनावों के मद्देनज़र जिला प्रशासन की तरफ से जिले में धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत अब किसी भी स्थान पर 5 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो पाएंगे। दरअसल 15 अक्तूबर को होने जा रहे पंचायती चुनावों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने अगले 3 दिन के लिए जालंधर में नया कानून लागू कर दिया है, जिसके तहत किसी भी जगह पर 5 से अधिक लोग इकट्ठे नहीं हो सकेंगे। यह फैसला चुनावों में शांति की बहाली के मद्देनजर लिया गया है।

आदेशों के मुताबिक 13 अक्तूबर शाम 4 बजे से लेकर 15 अक्तूबर रात 10 बजे तक 4 से अधिक व्यक्ति एक जगह पर इकट्ठे नहीं हो सकते। हालांकि चुनाव प्रचार के लिए 4 व्यक्ति कैंपेन कर सकते हैं। साथ ही जिला प्रशासन ने आदेश दिए हैं कि जो लोग जिले के बाहर के हैं, चाहे वह नेता हो या कोई राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी, सभी को 13 अक्तूबर शाम 4 बजे से से पहले निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा।


Leave a Reply