जालंधर : जालंधर में Gun Point पर लूट की बड़ी खबर सामने आई है। कुकी टाब के पास दिन दिहाड़े वडाला चौक में स्थित पंजाब नेशनल बैंक बैंक में लूट हुई। मिली जानकारी के अनुसार, 2 बदमाश एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर बैंक पहुंचे और अंदर घुसते ही बंदूक की नोक पर महिला कैशियर से लाखों रुपए लूट लिए। लुटेरों ने बैंक में घूसते ही महिला कैशियर पर बंदूक तान दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से वडाला चौक की तरफ फरार हो गए। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि, बैंक अधिकारियों ने अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया है कि लुटेरे कितना कैश लेकर भागे हैं। पुलिस बैंक के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा बैंक में सीसीटीवी कैमरों की जांच की जी रही है। डीसीपी का कहना है कि, बैंक में घटना करीब 2.30 बजे हुई है। इस दौरान दोनों लुटेरों ने अपने मुंह ढके हुए थे। उन्होंने आते ही महिला कैशियर पर बंदूक तान दी और कैश लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि, सीटीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना के तहत लुटेरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।











