Latest news
डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला

India Living News

Hot News
You are currently viewing भीषण गर्मी में इस तरह से घर को बनाएं ठंडा, मिलेगी गर्मी से राहत

भीषण गर्मी में इस तरह से घर को बनाएं ठंडा, मिलेगी गर्मी से राहत

लाइफस्टाइल : भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। सिर्फ AC कूलर में ही लोग चैन की सांस ले पा रहे हैं। इतनी गर्मी पड़ रही है कि पंखे का असर भी नहीं हो रहा है। पंखे लू जैसी गर्म हवा फैंकते हैं। वहीँ जिन लोगों के पास AC कूलर की सुविधा नहीं है उनकी रातों की नींद गर्मी ने चुरा ली है। आज हम बात करेंगे बिना एसी या कूलर के घर को ठंडा कैसे बनाये। ऐसे में हम आपको गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आपका घर और कमरा ठंडा रहेगा। इससे गर्मी का अहसास भी कम होगा। 

1. हल्के पर्दे लगाएं- गर्मियों में आपको हल्के पर्दे घरों में लगाने चाहिए। पर्दे ऐसे हों जिससे हवा आसानी से पास हो सके। गर्मी में कॉटन के पर्दे सबसे ज्यादा अच्छे माने जाते हैं। गर्मियों में कल्के रंग जैसे पिंक, स्काई ब्लू, ऑफ व्हाइट कलर के पर्दे घर में लगाएं।

2. बालकनी और घर में पौधे लगाएं- गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए जितना हो सके बालकनी में पौधे लगाएं। इससे हवा ठंडी और शुद्ध होगी। आप चाहें तो घर के अंदर भी प्लांट लगा सकते हैं। इससे ठंडक का अहसास होगा और कूल लुक मिलेगा।

3. छत को गीला करें- अगर आपका घर सिंगल या डबल स्टोरी है तो शाम को छत पर पानी जरूर डाल दें। इससे गर्म छत ठंडी हो जाएगी और जब आप पंखा चलाएंगे तो गर्म हवा नहीं बल्कि ठंडी हवा आएगी। इससे रात में चैन की नींद सो सकते हैं।

4. वेंटिलेशन घर में क्रॉस वेंटिलेशन बहुत जरूरी है, इससे घर काफी ठंडा रहता है। इससे घर में ताजी हवा आएगी, यह घर को ठंडा रखने का बहुत ही सरल और प्राकृतिक तरीका है।……

5. छत पर करें सफेद रंग – गर्मियों की तेज धूप को सीधे अपने घर की छत पर पड़ने से बचाने के लिए, आप अपने घर की छत पर सफेद पेंट करा सकते हैं. सफेद रंग प्रकाश को परावर्तित कर देता है. तो यदि आपके घर की छत पर सफेद रंग से एक रिफ्लेक्टिव सरफेस बन जायेगा तो सूरज की तीखी गर्म किरने इससे रिफ्लेक्ट हो जाएंगी और आपकी छत ज्यादा गर्म नहीं हो पाएगी.


Leave a Reply