Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिर के बालों में कहां से पड़ जाती है जूं? इनसे कैसे पाए छुटकारा
Where do lice get into the hair on your head? How to get rid of them

सिर के बालों में कहां से पड़ जाती है जूं? इनसे कैसे पाए छुटकारा

लाइफस्टाइल : आपने देखा होगा कई बार सिर के बालों में जूं की समस्या हो जाती है। खास तौर पर ये बच्चों के बाल में ज्यादा पायी जाती हैं। बालों की साफ-सफाई न रखने के कारण ये पैदा होते हैं। अगर समय पर इनका इलाज न किया जाये तो इनसे निपटने में कॉफी परेशानी हो सकती है। जूं एक-दूसरे में तेजी से फैलती हैं। अगर किसी व्यक्ती के बाल में जूं हैं तो उससे दूर रहने में ही भलाई है।

बाल में जूं होने के लक्षण

सिर में खुजली होना जूं होने का लक्षण माना जाता है। अगर आपके बाल में जूं है तो एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।
अगर आपके बालों में डैंड्रफ है तो इससे भी जूं होने की संभावना बढ़ जाती है। ऑयली स्कैल्प के कारण ये पैदा हो सकते हैं।

बालों में जूं आने को कैसे रोकें?
जूं को रोकना बेहद आसान है, इसके लिए आपको इन बातों का ख्याल रखना चाहिए-
– साफ-सफाई का ख्याल रखें। किसी से चादर और बिस्तर शेयर न करें।
– जिस व्यक्ती को जूं है, उसके समानों को गर्म पानी में धो कर इस्तेमाल करें।
– संक्रमित व्यक्ती के टोपी और कंघी का प्रयोग न करें।

नेचुरल तरीके से ऐसे पाएं छुटकारा
1. नारियल तेल और कपूर
इस तेल को गर्म कर लें और इसमें दो कपूर मिला लें। फिरे इसे स्कैल्प में अच्छी तरह लगाएं।
2. नींबू
नींबू का रस भी जूं को मारने में सहायक है। इससे डैंड्रफ भी दूर होता है।
3. नीम
नीम की पत्तियों को पानी में अच्छी तरह उबाल लें। उसके बाद पानी को साफ बर्तन में रख लें। ठंडा हो जाने पर उससे बालों को धो लें। फर्क नजर आएगा।
4. प्याज
प्याज का रस जूं मारने में मदद करता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में सल्फर पाया जाता है। इसका रस लगाने से जूं साफ हो जाते हैं।

Disclaimer : इस लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह जरूर करें।


Leave a Reply