Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing भीषण गर्मी में लोगों की इस गलती से फट रहे एयर कंडीशनर, इन तरीकों से करे बचाव

भीषण गर्मी में लोगों की इस गलती से फट रहे एयर कंडीशनर, इन तरीकों से करे बचाव

लाइफस्टाइल : आपको बता दे भीषण गर्मी पड़ने की वजह से गर्मी में AC का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि इस बीच एसी ब्लास्ट की भी कई खबरें भी सामने आई हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका एसी ठीक से काम करता रहे तो आपको इसके इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए आपको एसी ब्लास्ट के कुछ सबसे बड़े कारण बताते हैं।

आप एसी को ठंडी जगह पर रखें और बीच-बीच में बंद करते रहें. ये वो उपाय हैं, जो आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं. ब्लास्ट जैसी घटना न हो तो आपको 2-3 घंटे से ज्यादा लगातार एसी नहीं चलाना चाहिए।

AC में न लगे आग, जानिए क्या करें?

1. रेगुलर सर्विसिंग:
समय-समय पर एसी की सर्विसिंग कराएं. फिल्टर, कॉइल्स और फिन्स को साफ रखें.

2. वेंटिलेशन:
एसी की बाहरी यूनिट को अच्छी तरह वेंटिलेटेड स्थान पर रखें, ताकि गर्म हवा बाहर निकल सके.

3. ओवरलोडिंग से बचें:
एसी को लगातार लंबे समय तक न चलाएं. बीच-बीच में उसे बंद कर दें, ताकि उसे रेस्ट मिले.

4. क्वालिटी कंप्रेसर:
अच्छा और मानक कंप्रेसर इस्तेमाल करें. खराब गुणवत्ता वाले कंप्रेसर ज्यादा गर्म होकर आग का कारण बन सकते हैं.

5. इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्शन:
समय-समय पर एसी के इलेक्ट्रिकल कनेक्शन और वायरिंग की जांच कराएं.

6. थर्मल इंसुलेशन:
एसी की वायरिंग को थर्मल इंसुलेशन से ढकें, ताकि वे अधिक गर्म न हो सकें.

7. लोड कम रखें:
एसी को उस कमरे के अनुसार ही चुनें, जिसमें उसे लगाया जाना चाहिए. कमरा बड़ा होगा तो ओवरलोडिंग से एसी पर दबाव बढ़ेगा.

8. अजीब आवाज पर अलर्ट रहें:
अगर एयर कंडीशनर से अजीब आवाज़ आने लगे, जलने की गंध या धुआं निकलता दिखे तो तुरंत बंद कर दें और टेक्नीशियन को बुलाएं.


Leave a Reply