Latest news
फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब पुलिस ने सड़कों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ कंसा शिंकजा
Big initiative of Punjab Police, 28 new cyber crime police stations will start soon.

पंजाब पुलिस ने सड़कों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ कंसा शिंकजा

पंजाब : पंजाब पुलिस ने राज्य की सड़कों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है और इस संबंध में राज्य के डी.जी.पी. गौरव यादव ने स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

डी.जी.पी. की ओर से सभी पुलिस कमिश्नरों तथा एस.एस.पीज. को जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि सड़कें स्टंट करने का अखाड़ा नहीं हैं। उन्होंने निर्देशों में कहा कि लोगों को एक जिम्मेदार नागरिक होना चाहिए और ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए और पंजाब पुलिस राज्य के सभी शहरों में ट्रैफिक नियमों की पालना करवाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर स्टंट करने से सड़क हादसे बढ़ जाते हैं और इससे स्टंटमैन अपनी जान को तो खतरे में डालते ही है पर साथ ही वह सड़क मार्ग से सफर करने वाले अन्य लोगों की जानों को भी खतरे में डाल देते हैं।

इसी तरह से डी.जी.पी. कार्यालय ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्राधिकारों में तेज आवाज से चलने वाले हार्न के प्रयोग को रोकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जान अनमोल है और कोई भी नौजवान मोटरसाइकिलों पर स्टंट करते हुए अपनी व अन्य लोगों की जान को खतरे में न डाले।


Leave a Reply